उरई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ( आर एस एस ) के सहकारिता क्षेत्र के आनुषांगिक संगठन सहकार भारती के राष्ट्रीय सह संगठन प्रमुख एवम् उत्तर प्रदेश सहकारी फेडरेशन लि ( पी सी एफ) लखनऊ के उपसभापति रमाशंकर जायसवाल एवम् सहकार भारती के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अजय कुमार तिवारी का रविवार को जनपद जालौन आगमन पर सहकार भारती जालौन के पदाधिकारियों ने निरीक्षण भवन में भव्य स्वागत किया । जिसमें सहकार भारती के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत जिला महामंत्री , श्याम करण प्रजापति जिला सहकारी फैडरेशन लि जालौन के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ,जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लि जालौन के सभापति राकेश सिंह , उप सभापति सुरजीत सिंह राठौर , जिला सह संगठन प्रमुख राजकुमार गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला धीरेंद्र सिंह जादौन , विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी ओमकार सिंह,
पी सी एफ के क्षेत्रीय अधिकारी सौरभ यादव ने स्वागत कर सहकारी समितियों के संचालन में आ रही समस्या से अवगत कराया।








Leave a comment