उरई। सिरसा कलार में पुलिस ने मोटर साईकिल पर अवैध रूप से लादकर शराब के क्वार्टर ले जा रहे एक तस्कर को दबोच लिया ।
थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि वे आज सडक पर चैकिग लगवाये हुये थे। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार गुजरा जिसको रोककर तलाशी ली गयी तो उसकी मोटर साइकिल से एक पेटी अवैध शराब बरामद हुयी जिसमें 45 क्वार्टर भरे थे। आरोपित दीपेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खरका थाना कुठौंद को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया गया।








Leave a comment