सहकार भारती के पदाधिकारियों ने मुन्नू को फूल मालाओं से लाद दी बधाई

उरई। जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित  सभापति ब्रजभूषण सिंह मुन्नू  को  सहकार भारती जनपद  के  पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत के नेतृत्व में बधाई दी है ।सहकार भारती के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत ने  बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष विगत 20 वर्षो से सहकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं |  उनके अध्यक्ष  बनने से जिला सहकारी बैंक किसानों के हित में बेहतर कार्य करेगी । सहकार भारती के प्रदेश पैक्स प्रकोष्ठ के सह  संयोजक सतीश सिंह सेंगर , विभाग सह संयोजक  झांसी उदय प्रताप सिंह,  जिला संगठन प्रमुख सियाशरण व्यास , सोमेश सोमेंद्र सिंह,  श्याम करण प्रजापति,  कुंदन सिंह राठौर ,राजकुमार गुप्ता सह संगठन प्रमुख, पुरषोत्तम दास  गुप्ता, शिव नंदन सैनी, अरविंद पटेल, सुरजीत सिंह, बृजेंद्र सिंह राजावत,  ओमकार सिंह ने सभापति को फूल मालाओं से लाद कर बधाई दी |

Leave a comment