संविधान एवं बहुजन समाज सेमिनार 24 को

उरई | बहुजन संगठनों की बैठक सुंदर सिंह शास्त्री के आवास राजेंद्र नगर में हुई |  बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजन में एवम बहुजन संगठनों के सहयोग से संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर आगामी 24 नवंबर  को अजनारी रोड स्थित कृष्णाधाम उत्सवगृह में “भारतीय संविधान एवं बहुजन समाज सेमिनार” का आयोजन किया जाएगा।

सेमिनार के मुख्य अतिथि डॉ बीपी अशोक पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ एवं मुख्य वक्ता पाटिल राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्र मजदूर यूनियन विशेषज्ञ श्रमिक कानून होंगे। विशेष अतिथि के तौर पर लालचंद तैंगुरिया प्रधान संपादक बदलता बहुजन,डॉ कृष्णगोपाल लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ , डॉ धर्मवीर गगन दिल्ली विश्वविद्यालय एवं लेखक पेरियार ललई सिंह ग्रंथावली होंगे। टीम इप्टा द्वारा लघु नाटिका एवं संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में राजेंद्र चौधरी,सुंदर सिंह शास्त्री , पुनीत भारती , संत कुमार शिरोमणि , अजय चौधरी, लायक सिंह,  महेश प्रताप , प्रेम कुमार कुशवाहा,  सुधाकर , रामकुमार राही , अजय प्रकाश श्रीवास , सुशील कुमार चौधरी , रमेश कुमार,  सुनील कुमार याज्ञिक ,  नागेंद्र कुमार, भगवती पांचाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment