उरई। चीफ जस्टिस स्वर्गीय जगदीश भल्ला ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन का मैच बड़ा ही रोमांचक रहा | 22 मैच जीतने के बाद इंदिरा स्टेडियम पर कानपुर और लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ जिसमें निर्धारित 30 ओवरों में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन का लक्ष्य रखा जिसे कानपुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 28 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया | कानपुर से मैन ऑफ द मैच अभिषेक शाक्य को दिया गया | ,इस तरह कानपुर ग्रुप ए से सेमी फाइनल जीतकर फाइनल में पहुंच गई वही पुलिस लाइन ग्राउंड पर छत्तीसगढ़ और जालौन के बीच मुकाबला हुआ जिसमें टॉस जीतकर जालौन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन का लक्ष्य रखा | जालौन की अच्छी गेंदबाजी के चलते छत्तीसगढ़ की टीम 28 ओवर में 169 रन पर ऑल आउट हो गई | इस प्रकार जालौन ने छत्तीसगढ़ से 59 रन से मैच जीत लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश चतुर्वेदी ने 5 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच प्राप्त किया वही ऋषभ सक्सेना ने 3 और हिमांशु ने 1 विकेट लिया। दोनों टीमों का परिचय यूपीसीए के उपाध्यक्ष श्याम बाबू ने लिया और मैन ऑफ द मैच डीसीए के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी ने दिया |








Leave a comment