उरई। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव और उपाम के महानिदेशक एल0 वेंकटेश्वर लू 1 दिसम्बर को जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रमुख सचिव परिवहन 1 दिसम्बर को सुबह 8 बजे झांसी से चलकर 10ः00 बजे उरई पहुंचेगे। पहले वे 10ः45 तक अभ्युदय योजना की समीक्षा की बैठक करेगे। इसके बाद 11ः30 बजे तक यातायात माह के मददेनजर सडक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर समीक्षा बैठक करेगें और तदोपरांत लखनऊ प्रस्थान कर जायेगे।







Leave a comment