सीएमओ ने महिला और जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण



उरई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एनडी शर्मा ने गुरूवार को महिला चिकित्सालय और जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया । दोनों अस्पतालोें में स्थिति को उन्होने आल इज वैल बताया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों और उनके सहयोगी स्टाफ को व्यवस्था और सुदृढ बनाने के लिये टिप्स भी दिये।
     महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 एनआर वर्मा के अलावा डा0 संजीव प्रभाकर, डा0 एनके वर्मा, डा0 पवन कुमार, डा0 संध्या गुप्ता , डा0 सरोज बाला शर्मा , मैट्रन सुजाता मसीह , चीफ फार्मासिस्ट सुरेश वर्मा , आईसीएन रागिनी एवं नर्स मेन्टर प्रज्ञा सचान मौजूद रहे।
         जिला अस्पताल में खास तौर से डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से वार्ता की । उन्होंने ओपीडी में स्वयं 7-8 मरीज देखे। एनआरसी वार्ड में केवल तीन बच्चे भर्ती देखकर नाराजगी प्रकट की और बाल रोग विशेषज्ञ डा0 संजीव अग्रवाल व डा0 एसपी सिंह की क्लास ले ली।

Leave a comment