जालौन- उरई। अपने ही गांव की किशोरी के साथ उसके घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने आज धर दबोचा ।
घटना 17 नवम्बर की है जब किशोरी पर पहले से बुरी निगाह रखने वाला युवक उसके घर में घुस गया और उसे पकड लिया। जब किशोरी ने विरोध किया तो उसने किशोरी के साथ मारपीट भी की। किशोरी के चिल्ला पडने पर वह भाग निकला ।
किशोरी ने इसे लेकर पुलिस में पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस आरोपित की तलाश में थी। आज उसे उरई मार्ग पर अकोढी मन्दिर के पास पकड लिया गया जब वह वहां भागने की फिराक में खडा था । बाद में पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसको जेल भेज दिया गया । आरोपी का नाम करण सिंह निवासी खर्रा बताया गया है।







Leave a comment