बघौरा में 20 वर्ष के नौजवान ने घर के कमरे में लगा ली फांसी


उरई। कोतवाली क्षेत्र के बघौरा मुहल्ला में नवयुवक ने अपने घर के कमरें में चादर का फन्दा बनाकर फांसी लगा ली । उसकी आत्म हत्या की वजह परिजन भी नहीं बता पा रहे हैं।
     मृतक का नाम भानुप्रताप मिश्रा बताया गया है। उसकी उम्र मात्र 20 वर्ष थी। माता पिता की मौत हो चुकी थी । इसके बाद वह बुआ जयन्ती के साथ रहने लगा था। अपना खर्चा निकालने के लिये इलैक्ट्रिक फिटिंग का काम करता था।

Leave a comment