जालौन –उरई । मौसम परिवर्तन के इन दिनों लोग मच्छर से परेशान हैं लेकिन फॉगिंग नहीं हो रही है। हालत यह है कि दिन के उजाले में भी मच्छर काट रहे हैं। यहां तक कि शाम के बाद लोगों को घर में रहना मुश्किल हो गया है। लोग मच्छर से बचने के लिए तरह तरह के मच्छर धूप जलाते हैं, लेकिन इसके बाद भी मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मच्छर के कारण डेंगू व मलेरिया फैलने का खतरा मंडरा रहा है। नगर में डीडीटी पाउडर का छिड़काव नहीं होने से भी परेशानी बढ़ रही है। लोग मच्छर और गंदगी के कारण कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वहीं मच्छरों की संख्या में इजाफा होने से लोग परेशान हैं। नगरवासी कुलदीप, अखिलेश लाक्षाकार, दीपक सोनी, पवन याज्ञिक, मनीष परिहार, कक्कू ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बदलते मौसममें बढ़ रहे मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए नगर में दवा का छिड़काव कराया जाए जिससे लोगों को मच्छरों के कारण होने वाले रोगों से राहत मिल सके।







Leave a comment