जालौन –उरई । बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को 3 माह से पारिश्रमिक नहीं मिला है। मेहनताना न मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों ने एस डी ओ को प्रत्यावेदन देकर 2 दिन में भुगतान कराने की मांग की है। भुगतान न होने पर काम बंद करने की धमकी दी है।
बिजली विभाग में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को 3 माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय न मिलने से कर्मचारियों के घर का खर्च नहीं चल पा रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे उपकेन्द्र जालौन , खकसीस के संविदा कर्मचारियों ने एस डी ओ कौशलेंद्र सिंह को प्रत्यावेदन देकर वेतन दिलाये जाने की मांग की है। कर्मचारियों ने एस डी ओ से कहा कि वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण व बच्चों की पढ़ाई आदि प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 26 नवंबर तक उन्हें वेतन न दिया गया तो वह मजबूरी में 27 नवंबर से काम बंद कर देगें। काम बंद करने से नगर समेत उपकेन्द्र जालौन व खकसीस से संबंधित गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो जायेगी तथा अन्य कामकाज भी प्रभावित होगा। प्रत्यावेदन देने वालों में रोहित कुमार, मथुरा प्रसाद, किशोर सिंह, राममिलन, लाल सिंह, संतोष, विनोद, सामीर अली , संदीप, सोनू राठौर, राकेश, लालजी, उपेन्द्र, रमाकांत, राजेंद्र, हरिओम, प्रशांत, संजेश, शिवम, प्रवेश, कल्लू, अमित , गिरजा शंकर, अनूप, सूर्यपाल आदि कर्मचारी सम्मलित थे।







Leave a comment