जालौन –उरई ।घर में चल रहे शादी समारोह के भोजन में युवक ने शराब पीकर उपद्रव किया। मना करने पर युवक ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी अंजीत कुमार पुत्र होरीलाल ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी है। 24 नवंबर गुरुवार को शादी समारोह का भोजन चल रहा था। भोजन के दौरान गांव का युवक भीकम सिंह शराब पीकर आ गया तथा उपद्रव करने लगा। जब उसे मना किया तो उसने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी । इस दौरान उनकी अंगूठी व जंजीर गिर गयी । पीड़ित ने पुलिस को प्रत्यावेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment