जालौन –उरई । डेटिंग पेंटिंग के लिए दुकान पर रखे पिकअप का सामान मिस्त्री ने बेच दिया। जब गाड़ी चालक पिकअप लेने गया तो सामान गायब मिला। जब इसकी शिकायत वाहन मालिक ने मिस्त्री से की तो उसने वाहन चालक को मार पीट कर भगा दिया।

कोतवाली क्षेत्र रेढ़र के ग्राम रूरा सिरसा निवासी रोहित कुमार पुत्र  करन सिंह ने बताया कि उनका पिकअप क्षतिग्रस्त हो गया था। उसको डेटिंग पेंटिंग के लिए उन्होंने 2 वर्ष पूर्व हामिद डेंटर के यहां डाल दिया था। पैसा न हो पाने के कारण वह अपनी पिकअप नहीं उठा पाया था। जब पैसा होने पर वह पिकअप उठाने गया तो उसके पिकअप ट्यूव टायर ,रिम समेत तमाम   सामान गायब था। जब उन्होंने इसकी शिकायत हामिद की तथा  सामान मांगा तो उन्होंने गाली-गलौज व मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है ।

Leave a comment