कोंच-उरई | तहसील वार संघ द्वारा मुंसिफी के अधिवक्ता साथी पर हुए हमले के गर्म मुद्दे के बारे में जिला वार संघ को अवगत कराया गया था जिसके बाद शुक्रवार को जिला वार संघ अध्यक्ष उदय शंकर द्विवेदी राजा व जिलामंत्री उपेन्द्र सिंह मुंसिफ कोर्ट स्थित अधिवक्ता भवन में आ गये और अधिबक्ताओ के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ने की रूपरेखा बनाई | जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस घटना को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल सबसे पहले सीओ कोंच से मिलकर अधिवक्ता पर हुए हमले के खिला कठोर कार्रवाई की मांग करेगा | इसके बाद पुलिस अधीक्षक रवि कुमार से भेंटकर कार्यवाही की बात कहेंगें | जब तक पीड़ित अधिवक्ता असित कुशवाहा के हमलावारों के खिलाफ कार्यवाही नही की जाती तब तक वार संघ इकाई कोंच न्यायिक कार्य से विरत रहेगी | इस दौरान वार संघ अध्यक्ष हरी सिंह निरंजन, मंत्री नरेंद्र पुरोहित , पूर्व वार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी, ओमशंकर अग्रवाल , अमरबाबू पाठक , सौरभ मिश्रा , रामबिहारी दुबे , राम कुमार खरे , रवींद्रनाथ खरे, तेजराम जाटव , संतलाल अग्रवाल , कुलदीप सोनकिया , नरसिंह गहरवार, अलीम अहमद, उमेश व्यास, रामबीर सिंह गुर्जर , शशिकांत सोनी , बृजेन्द्र वाजपेयी , वृजेश मिश्रा , ओम प्रकाश कौशिक , सुरेश चंद्र , जुगल किशोर , राम मिलन कुशवाहा , बरुण , सन्दीप बाबू , राहुल अवस्थी सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे।







Leave a comment