उरई | ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र०जालौन के संयोजन में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर “भारतीय संविधान-बहुजन समाज सेमिनार” एवं स्वतंत्र मजदूर यूनियन का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अजनारी रोड स्थित कृष्णाधाम उत्सवगृह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.एस.पाटील अध्यक्ष- स्वतंत्र मजदूर यूनियन रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश चन्द्रासयुंक्त सचिव स्वतंत्र मजदूर यूनियन,अरुण कुमार जिला कोर्डिनेटर ILU/JHANSI,डॉ कृष्णगोपाल प्रोफ़ेसर लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ रहे। कार्यक्रम की प्रस्तावना और संचालन सुंदर सिंह सुगत उत्तर प्रदेश अध्यक्ष-स्वतन्त्र मजदूर यूनियन एवं ऑल आरक्षित टीचर वेलफेयर एसोसिएशन ने किया | उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षकों को स्वतंत्र मजदूर यूनियन से संबद्ध किया जाएगा |
इस प्रशिक्षण शिविर में केन्द्रीय कर्मचारी, राज्य कर्मचारी व असंगठित क्षेत्र के कामगारों सहित सभी उपस्थित साथियों को जे.एस.पाटील ने आंबेडकरराईट ट्रेड यूनियन मूवमेंट से अवगत कराया। पाटिल नेमहात्मा फुले और बाबासाहेब अम्बेडकर के कामगार सम्बन्धी विचारों की क्यों आवश्यकता है, स्वतंत्र मजदूर यूनियन का क्या उद्देश्य है, यूपी प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण की क्या स्थिति है, उसके पीछे कारण क्या है?? और आगे हमें क्या करना है,इस विषय पर विस्तार में कैडर कैम्प में मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र मजदूर यूनियन भारत में पहली यूनियन है जो बहुजन कामगारों के नेताओं के लिए संघर्ष कर रही है। इस यूनियन से संबद्ध होकर हजारों संगठन काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ कृष्णगोपाल ने संविधान में बाबा साहब द्वारा भारतीयों खासकर बहुजनों को दिए अधिकार एवं कर्तव्यों के साथ ही शिक्षा एवं उसकी महत्ता पर जोर दिया।
महेश चंद्रा ने बहुजन ट्रेड यनियन , मार्क्सवादी ट्रेड यूनियन एवं आरएसएस की विचारधारा पर काम करने वाली ट्रेड यूनियन के अंतर को विस्तार से समझाया। रामकुमार राही ने भारतीय संविधान के पूर्व में प्रचलित बहुजन विरोधी कानूनों , कुरीतियों एवं भारतीय संविधान पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। रामावतार बीजापुर , सुशील चौधरी , विपिन भारती ने भी अपने विचार रखे। प्रेम कुमार कुशवाहा प्रदेश महामंत्री ऑल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कहां कि अनुसूचित जाति के साथ ही पिछड़े वर्ग के शिक्षक कर्मचारियों को आन्दोलन के लिए तैयार करना होगा तभी बहुजन कामगारों का आंदोलन सफल हो सकेगा। इप्टा यूनिट जालौन के रंगकर्मी राजप्पन एवं दीपेंद्र सिंह शोषण,अन्याय-अत्याचार,छुआछूत एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जनता की सुनवाई न करने पर संविधान प्रदत्त अधिकारों के इस्तेमाल , समस्याओं के निदान के मंचन की भूरि भूरी प्रशंसा की गई | लघु नाटिका का मंचन किया गया जिसकी सभी ने सराहना की।
अध्यक्षीय भाषण के बाद अजय चौधरी,कुंवर सिंह शहजाद, विनोद सिंह गौतम,रविन्द्र कुमार जाटव,एडवोकेट हरचरण ताहरपुरी,भगवतीचरण पांचाल, विकास कुमार गौतम इन्हें जालौन जिले का स्वतंत्र मजदूर यूनियन का कोर्डिनेटर बनाया गया। अब उरई जालौन जनपद में भी मजदूरों का आंदोलन तेजी से बढ़ेगा |
कार्यक्रम में मुख्य रुप से विजय चौधरी , श्याम सुंदर चौधरी, प्रेम कुमार कुशवाहा , अजय चौधरी, महेश प्रताप मानिक बाबू केसी गौतम डॉ देवेंद्र रामसनेही बाबू लायक सिंह श्रीवास हरिशंकर याज्ञिक अजयप्रकाश श्रीवास राजेंद्र चौधरी संत कुमार शिरोमणि राजेंद्र सिंह दोहरे राजेंद्र सिंह पाल महेंद्र कुमार दोहरे,नरेश चन्द्र दोहरे,अमित कुमार , रामप्रकाश गौतम , उमाशंकर वर्मा, संजय कुमार , गोपी चरण वर्मा, मृत्युंजय वर्मा , महेश कुमार वर्मा, अनुज पहारिया , सियाराम , बद्रीप्रसाद , समरजीत, चंद्र किशोर , कैलाश नारायण गौतम , उत्तम कुमार , ओम प्रकाश धनखड़, संदीप कुमार , चंद्रशेखर , लोकेश सैनी, भूरी देवी , गोमती देवी , श्रद्धा चौरसिया, किरण वर्मा , मीना वर्मा , अंशिका,शिवकुमार पीहू, डुग्गू , प्रमोद वर्मा, सिद्धार्थ गौतम, यथार्थ रत्नाकर , दीपक चौधरी आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।








Leave a comment