उरई। ऑल इंडिया चीफ जस्टिस स्वर्गीय जगदीश भल्ला मेमोरियल अंडर-19 टूर्नामेंट के छठे दिन के रोमांचक मैच में गोरखपुर ने बहराइच को 41 रन से हराया और मुरादाबाद ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया। मुरादाबाद और बहराइच दो -दो मैच जीतकर बराबरी पर रहीं| रन रेट के हिसाब से मुरादाबाद फाइनल में पहुंचा।
मैन ऑफ द मैच के लिए मुरादाबाद के अभय अग्रवाल और गोरखपुर के मानस राजपूत को डीसीए के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी ने सम्मानित किया |
छठे दिन के रोमांचक मैच में पुलिस लाइन ग्राउंड पर बहराइच और गोरखपुर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें बहराइच ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया | बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 244 रन का स्कोर खड़ा किया | बहराइच की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 ओवर में 9 विकेट खोकर 203 रन ही बना पाई और 41 रन से हार गई वही इंदिरा स्टेडियम ग्राउंड पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 185 रन बनाये जिसका पीछा करते हुए मुरादाबाद ने 28.4 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 186 रन बना लिए | इस तरह स्कोर रन रेट के हिसाब से मुरादाबाद की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई | फाइनल मैच कानपुर और मुरादाबाद के बीच 18 दिसंबर को खेला जाएगा जिसमें डीसीए अध्यक्ष वरिष्ठ आईएएस के रविंद्र नायक और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजय भनोट विजेता टीम को पुरस्कृत करेंगे । दोनों मैचों में एंपायर एसपी सिंह और रोहित यादव ने पुलिस लाइन में और सतीश पांडे और पवन यादव ने इंदिरा स्टेडियम पर शानदार अंपायरिंग का परिचय दिया।
दोनों मैचों में यूपीसीए द्वारा सिलेक्ट स्कोरर्स सचिन पाटकर और विष्णु कांत राय ने स्कोरिंग की।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्याम बाबू, डीसीए उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी, डीसीए जालौन के सचिव विकास कुमार शर्मा, टूर्नामेंट आयोजक कमेटी के संयुक्त सचिव विनय कुमार सिंह, शरद श्रीवास्तव वरिष्ठ सदस्य, पूर्व रणजी खिलाड़ी बृजेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह , एपी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, श्रीकांत वर्मा, उत्तम कुमार, कमल सैनी, अनिल कुमार , अशोक साहू,रिक्की सिंह, आशीष मौजूद रहे। ।








Leave a comment