उरई। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में जनपद के थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा विशेष दल टीम ने बाजार, कोचिंग, चौराहा, भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहुंचकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया। इसी के साथ ही एसपी द्वारा गठित की गई चेकिंग टीम ने कोचिंग सेंटरों के आसपास मौजूद अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए संदिग्धों से पूछताछ की।
महिला टीम ने जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए शुक्रवार को आबादी, कोचिंग संस्थानों, बजारों में पहुंचकर छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बताया कि शोहदों या किसी अनजान व्यक्ति द्वारा परेशान किए जाने पर तुरंत 1090, 1076, 181, 112 नंबर डायल कर जानकारी देकर पुलिस सहायता लेने की बात कही। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध व्यकित परं संदेह होने पर उन्हें जानकारी दे। सूचना देने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखने की बात भी बताई। इस दौरान टीम ने शहर के स्टेशन रोडए घंटाघरए कोचिंग सेंटरों के आसपास बिना कारण घूम रहे युवकों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी देते हुए नाम व पता नोट किए और हिदायत देकर छोड़ दिया। टीम ने महिलाओं व छात्राओं को जागरुक करते हुए उनके उत्पीडऩ होने पर बिना डरे झिझके शिकायत करने की बात कही। शाम के समय एसपी द्वारा अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए भेजी गई पुलिस टीम ने लोगों से पूछताछ की। टीम में कई महिला व पुलिसकर्मी शामिल रहे








Leave a comment