उरई। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव सरन ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इसका पूरा लाभ प्राप्त करने के लिये प्रत्येक नागरिक को मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी समझनी होगी।
दीवानी न्यायालय परिसर व आचार्य नरेन्द्र देव इण्टर कॉलेज में आयोजित इन कार्यक्रमों में राजीव सरन ने संविधान के विभिन्न अनुच्छेद , प्रस्तावना, नागरिकों के मूल कर्तव्य और अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी और उपस्थिति लोगो को संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया व मूल कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलायी ।
आचार्य नरेन्द्र देव इण्टर कॉलेज ने विद्यालय के प्रबंधक सुदामा दीक्षित व प्रधानाचार्य पुनीत भारती ने अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया । इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित , लोक अदालत के सदस्य सुन्दरलाल पाल और रामबाबू केवट , डीएलएसए के वरिष्ठ लिपिक अश्वनी कुमार मिश्रा , प्रोवेशन विभाग के प्रतिनिधि सुरेश कुमार , समाज कल्याण अधीक्षक देवेन्द्र त्रिवेदी , पूर्व पैनल अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा, डीएलएसए डीईओ दीपक नारायण , टीम लीडर महेश सिंह परिहार , करन सिंह यादव, धर्मेन्द्र , योगेन्द्र तखेले, मनीषा चतुर्वेदी, देवेन्द्र सिंह आजाद , इरफान मंसूरी व शिक्षक शिक्षिकाओं सहित तमाम छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।








Leave a comment