जालौन-उरई । बिजली चोरी के मामले में न्यायालय से वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकटौली निवासी बिरजू बिजली चोरी के मामले में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपी अपने गांव में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a comment