माधौगढ़-उरई | ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने सहभागिता करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सिहारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रभान सिंह राठौड़,ग्राम प्रधान विनय तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी विद्यालयों की 158 टीमों ने हिस्सा लेते हुए लंबी कूंद,ऊंची कूंद,गोला फेंक,खो-खो,कबड्डी,योग,सुलेख और दौड़ में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रत्येक खेल के लिए जूनियर और सीनियर ग्रुप की बालक और बालिका की दो अलग-अलग टीमें बनाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल ने इस दौरान कहा कि बच्चों का खेलकून्द से शारीरिक विकास तो होता ही है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। ग्राम प्रधान विनय तिवारी ने कहा कि सरकारी स्कूल के कार्यक्रम उनके गांव में आयोजित कराने के लिए वह हमेशा तत्पर हैं,और शिक्षा विभाग के माध्यम से छात्र-छात्राओं के लिए हरसंभव मदद को तैयार हैं। इस दौरान मोहित सिपौल्या, अवनीश तिगुनायक,अरविंद राठौर,जितेंद्र द्विवेदी,अवनीश राठोर,रेखा कुशवाहा,अर्चना शिवहरे,मिथलेश कुमारी आदि अध्यापक रहे।
कस्तूरबा विद्यालय बनने का रास्ता साफ़
ग्राम प्रधान विनय तिवारी की पहल पर खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल ने सिहारी गांव में स्कूल की ज़मीन पर कस्तूरबा विद्यालय बनाये जाने की फ़ाइल को मंजूरी दे दी है। जिसके लिए लगभग सभी औपचारिकताएँ पूरी हो गयी हैं। जल्द ही ब्लॉक के सिहारी गांव में कस्तूरबा विद्यालय खुलेगा।








Leave a comment