आटा-उरई । हाइवे के किनारे स्थित प्राइवेट विद्यालय के पास पानी भरे गड्ढे में वृद्ध का शव संदिग्ध हालत में उतराता मिला। राहगीरों में शव पड़ा देख हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढेे से निकलवाकर जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटा निवासी वृद्ध चंद्रशेखर अहिरवार (67) का शव बुधवार को झांसी कानपुर हाइवे स्थित एक प्राइवेट कालेज के पास स्थित पानी भरे गड्ढे में उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि चंद्रशेखर मानसिक रुप से बीमार थे। जिसके चलते अक्सर घर से निकल जाते थे। मंगलवार की रात वह अचानक घर से कही निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चला था। पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। दो पुत्र सूरज व कल्लू है जो मजदूरी कर उनका भरण पोषण करते थे। मौत से परिजनों का हाल बेहाल है। आटा थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम का कहना है कि प्रथम दृष्टया वृद्ध की मौत गड्ढे में गिरकर पानी में डूबने से लग रही है फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है | परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।







Leave a comment