माधौगढ़-उरई । पांच दिन पहले अवकाश पर घर आई आठवीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते देर रात घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव निवासी महेंद्र सिंह की आठवीं कक्षा में पढऩे वाली 16 वर्षीय पुत्री मोहिनी उर्फ सोहनी ने मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोहिनी उरई स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा आठवीं की छात्रा थी। अवकाश होने पर पांच दिन पहले ही उरई से गांव आई थी। दो भाई जितेंद्र व छोटू में दूसरे नंबर की थी। पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते है। मौत से मां रन्नो सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। माधौगढ़ कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि परिजन मौत की कोई वजह नहीं बता पा रहे है जांच पड़ताल की जा रही है।







Leave a comment