जालौन-उरई । वैसे तो कोई बगैर पैसा के काम नहीं करना चाहता है। किन्तु तहसीलदार कार्यालय में कई युवक हैं जो सरकारी पटलों पर सरकारी काम देख रहे हैं। डाक रिसीव के साथ सरकारी अभिलेखों में रिपोर्ट लगाने का काम भी कर रहे हैं।बगैर मजदूरी के काम कर रहे ये युवक हर काम के लिए जनता से शुल्क मांगते हैं तथा पैसा न देने पर काम रोक कर  व्यवधान पैदा करते हैं |  

अगर आपका कोई आवश्यक कागजात खो जाये या कोई गोपनीयता भंग हो जाये तो कोई हैरानी की बात नहीं है। तहसील में लगे प्राइवेट कर्मचारी ये कारनामें कर रहे हैं जो मुख्य पटलों तक पर काम कर रहे हैं। प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा तहसील में आने वाले फरियादियों से हर काम का निर्धारित शुल्क वसूल किया जा रहा है। प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली से लोग परेशान हैं पैसा भी लग रहा है तथा काम भी प्रभावित हो रहा है। तहसीलदार कार्यालय परिसर में काम कर रहे प्राइवेट कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से सरकारी कार्यलय की छवि धूमिल हो रही है तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। जब इस संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है | वह जिलाधिकारी से बात करेंगें |  अगर कोई अवैध वसूली कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment