उरई। प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को राष्ट्रीय भूमिका के लिये तैयार करने हेतु भाजपा की केन्द्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाये जाने की घोषणा की गयी है। जनपद जालौन में जहंा से स्वतंत्रदेव सिंह ने विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति का ककहरा पढना शुरू किया था वहां के लोगों के लिये उनकी उत्कर्ष यात्रा का यह सोपान बहुत गौरान्वित करने वाला है।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की यूथ बिंग भाजयुमो के अध्यक्ष से लेकर भाजपा के राज्य मुखिया तक का दायित्व सम्भाल चुके स्वतंत्रदेव सिंह स्वयं भी इच्छुक थे कि पार्टी उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की सेवा का अवसर प्रदान करे। योगी टू के मंत्री मण्डल के गठन के दिन उन्होंने इन पंक्तियों के लेखक के सामने अपनी यह मंशा जाहिर की थी। उस दिन सुबह जब यह चर्चा हो रही थी योगी मंत्रि मण्डल के सम्भावित नाम उजागर नही थे। अपने नाम की सम्भावना को लेकर बात करने पर जाहिर हो रहा था कि वे मंत्री बनने के बहुत लालायित नहीं हैं बल्कि वे संगठन की राष्ट्रीय जिम्मेदारी प्राप्त होने के इन्तजार में हैं।
इसी बीच गुजरात विधानसभा के चुनाव में भाजपा नेतृृत्व ने उन्हें जुटाया तो उन्होंने अपनी कर्मठता से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक को कायल कर दिया। गुजरातियों के साथ भाषा की समस्या होने पर भी उन्होंने गांव गांव में लोगों से आत्मीय सम्बन्ध जोडने के सफल प्रयास किये । इसके लिये होटलों का विलास छोडकर धूल फांकते आम कार्यकर्ताओं के साधारण घरों में पडाव बनाया जहां जमीन पर बैठकर उनके साथ रूखा सूखा भोजन करने में संकोच नहीं किया । नामांकन शुरू होने के पहले से मतदान के पहले चरण का प्रचार खत्म होने के दिन तक उन्होंने गुजरात में ही ग्रासरूट लेविल पर पसीना बहाया जो पार्टी को चुनावी संजीवनी देन में बेहद कारगर रहा । पटेल वोटों का भाजपा की ओर जिस तरह से उन्होंने ध्रुवीकरण किया उससे वे मोदी की नजरों में चढ गये जिनकी खुद की प्रतिष्ठा अपने गृह राज्य में दॉव पर समझी जा रही है।
इसके पुरस्कार स्वरूप पार्टी ने गुजरात में मतदान पूरा होने के पहले ही उन्हें राष्ट्रीय कार्य समिति में स्थान दे डाला है जिससे उनका कद बहुत उचाई पर पहुंच गया है। अब निकट भविष्य में उनके लिये संगठन या केन्द्र सरकार में किसी बडे पद तक पहुंचने का दरवाजा खुल चुका है। स्वतंत्रदेव सिंह जमीनी नेता है जिन्होंने फर्श से अर्श तक पहुंचने का रास्ता सिर्फ अपने पुरूषार्थ से बनाया है जो भाजपा के हर लगनशील आम कार्यकर्ता के लिये प्रेरणादायक और ऊर्जा प्रदान करने वाला है। उनकी कर्मभूमि जालौन जनपद में उनकी पैठ भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सभी पार्टियों और सभी वर्गो में है इसलिये शनिवार को जब उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति में शामिल किये जाने की खबर आयी तो जिले भर में जोश और उमंग का वातावरण छा गया ।








Leave a comment