
उरई। विश्व विकलांग दिवस पर दिव्यांग संगठनों ने जुलूस निकाल कर अपनी ताकत दिखाई और सरकार के नाम ज्ञापन दिव्यांगों को उत्थान के अवसर के लिये मांगो को लेकर अधिकारियों को सौपे ।
रविवार को विश्व विकलांग दिवस दुनिया भर में मनाया जा रहा था तो जिले में भी इसकी अनुगूंज सुनायी दी । अखिल भारतीय दिव्यांग परिषद के जिलाध्यक्ष अजय सिंह की अगुवांई मे अम्बेडकर चौराहे से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली गयी इसमें मूक बधिर फांउडेशन के कार्यकर्ता भी संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में शामिल हुये । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया जिसमें दिव्यांगों को 5000 रूपये मासिक पेंशन , आवास , दिव्यांगो के बच्चों को निशुल्क शिक्षा , रोजगार, विजली आदि मांगे शामिल है। कार्यक्रम के उपरांत संस्था की ओर से सभी उपस्थिति दिव्यांग बन्धुओं को भोजन की व्यवस्था की गयी । प्रतिभाग करने वालों में श्रीमती माया श्रीवास्तव , गुडडू , राजाबेटी , दिनेश , लक्ष्मीनारायण , महेन्द्र कोंच जुगराज सिंह, अरूण यादव , प्रवीण यादव, विशाल , ज्ञानेन्द्र सोनी, राहुल सिरसा, संदीप , नाजिम , धर्मेन्द्र यादव , अर्चना, जगदीश , राजू रामपुरा, रमजानी, सुरेन्द्र पाल , आदि प्रमुख थे।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीता कुशवाहा व राष्ट्रीय विकलाग पार्टी के बुन्देल खण्ड अध्यक्ष विजय सिंह यादव और कोषाध्यक्ष श्यामसुन्दर कुशवाहा के नेतृत्व में अलग रैली निकाली गयी और ज्ञापन सौंपा गया। इन रैलियों में नेशनल सेन्टर फॅार्म प्रमोशन एम्प्लायमेन्ट फॉर्म डिसेबल्ड पीपल के फैलो जावेद खांन भी इन रैलियों में शामिल हुये । इस अवसर पर उन्होने कहा कि उन्होने जमीनी स्तर पर सर्वे में पाया है कि जागरूकता की कमी और अधिकारियों का सहयोग न मिलने के कारण दिव्यांगों को उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे है। सरकार को इस पर गौर करना चाहिये।








Leave a comment