उरई। परिवार की तंगहाली से निराश युवक ने टेªन के नीचे कटकर आत्म हत्या कर ली । उसका शव झांसी रोड स्थित लोहिया पुल के पास रेल पटरी पर क्षतविक्षत हालत मे मिला ।
जानकारी के अनुसार मृतक अनिल अहिरवार 28 वर्ष आटा थाना क्षेत्र के सरसई का डेरा का मूल रूप से निवासी था जबकि शहर के मुहल्ला रामनगर में किराये के मकान में रहकर सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा चला रहा था। लेकिन उसकी परिवार की हालत गरीबी के कारण दयनीय थी । शुक्रवार की शाम वह घर आने के बाद बिना कहे निकल गया । बाद में रेल पटरी पर उसका शव मिला ।

Leave a comment