उरई। टीन एजर लडकी फांसी लगाने के प्रयास में घर के कमरे में रस्सी का फंदा डालकर झूल गयी लेकिन इसी बीच परिजनों की निगाह उस पर पड जाने से बदहवास घर वालों ने आनन फानन उसे बचाने के लिये नीचे उतार लिया जिससे उसकी मौत तो नहीं हो पायी लेकिन हालत नाजुक हो गयी । फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
कदौरा थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव में चेतराम की 18 वर्षीय पुत्री वीरवती ने गत रात फांसी के फन्दे पर झूलकर आत्म हत्या का प्रयास किया लेकिन मौके पर परिजनों के आ जाने से उसे बचा लिया गया । उसके द्वारा यह कदम उठाने का कारण पता नहीं चल पा रहा है।







Leave a comment