उरई। माधौगढ कोतवाली क्षेत्र में ग्राम मिझौना के मोंड पर कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी।
मृतक 40 वर्षीय वीर सिंह जाटव रेंढर थाना क्षेत्र के कुदारी गांव के रहने वाले थे। गोपाल पुरा की ओर से अपनी बाइक से ज बवह बंगरा की तरफ जा रहे थे तभी रास्तें में यह हादसा हुआ जिसमे तेज स्पीड में चली आ रही नैनों कार के टक्कर मारने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी । सूचना पाकर पुलिस पहुंची और उनका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया।

Leave a comment