उरई। पति के अत्याचार से तंग महिला ने गुस्से में धक्का देकर लोहे के चमीटे से उसके सिर पर ताबडतोड वार किये जो उसकी मौत का कारण बन गये और महिला के सामने जेल जाने की नौबत आ गयी ।
कोंच के नया पटेल नगर मुहल्ले के सुशील का बुरा हश्र हुआ । वह शराव पीकर अपनी पत्नी दीपा के साथ रोजाना मारपीट करता था । गुरूवार को यह पारिवारिक एपीसोड फिर दोहराया गया लेकिन इस बार दीपा के धैर्य का पैमाना छलक गया और वह पति पर पलट गयी । तैश में उसने पति को पहले धक्का दिया तो गिर जाने के बाद नशे के कारण वह उठ नहीं पाया तो गुस्से में उसे चमीटा मिला जिससे उसने सिर पर वार करना शुरू कर दिया और उसका सिर फटने के बाबजूद वह नहीं रूकी नतीजतन सुशील बेसुध हो गया तो दीपा को स्थिति का एहसास हुआ । घबराकर उसने 112 नम्बर डायल करके पुलिस को सूचना दी पुलिस दस्ते ने मौके पर आकर सुशील को अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । बाद में सुशील के भाई विनोद कुमार की ओर से दीपा के खिलाफ तहरीर थाने पहुंच गयी जिस पर पुलिस ने फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया।

Leave a comment