मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीनों जनपदों के बच्चा  खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

उरई । राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में 33वीं मण्डलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता एवं अर्न्तराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस के अवसर पर दिव्यांग खिलाड़ियों की क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के  झांसी, ललितपुर और जालौन जनपदों के जिला स्तरीय विजेता छात्र / छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री, भानु प्रताप सिंह वर्मा व जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने सरस्वती जी के चित्र पर मार्ल्यापण के बाद  दीप प्रज्जवलन कर प्रतिभागी बच्चों की परेड की सलामी ली तथा खेल शपथ दिलायी |  तदोपरान्त हरी झण्डी दिखाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया । तीनों जनपदों की टोलियों द्वारा मुख्य अतिथि के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये | इस दो  दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता में पहले दिन  50 मी0 बालक/बालिका दौड़,  नाटक / लोकगीत / पी०टी० प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद ललितपुर से 180, झांसी से 180,  जालौन से 170 बालक/बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। सचिन कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जनपद जालौन द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अन्य सम्मानित अतिथियों में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष बृजभूषण सिंह भी थे |  मण्डल स्तरीय रैली का आयोजन सहायक शिक्षा निदेशक, झांसी मण्डल झांसी के निर्देशन में हुआ। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पिण्डारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा), समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद जालौन, ललितपुर, झांसी व जिला समन्वयक , जनपद जालौन एवं तीनों जनपद के जिला व्यायाम शिक्षक एवं शिक्षिका, शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण ने उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a comment