उरई | जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की अध्यक्षता में तहसील कालपी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण सम्बंधित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए । सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 80 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए जिसमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाए। उन्होंने तहसील में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों एवं आईजीआरएस की शिकायतों का समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता बरतते हैं तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा, डीएफओ जयप्रकाश नारायण तिवारी, सीओ राम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।








Leave a comment