जालौन-उरई । शादी में जा रही लोडर गाड़ी में सिकरीराजा पुल के नीचे अचानक से आग लग गयी । सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।
कैलिया थाना क्षेत्र निवासी संतराम की लोडर गाड़ी को ड्राइवर बृजेंद्र कुमार कैलिया से सिरसा कलार लेकर जा रहे थे। सिरसा कलार में शादी समारोह से उन्हें सामान लेकर वापस आना था। रात करीब 11 बजे उनकी गाड़ी सिकरीराजा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पुल के नीचे पहुंची। तभी अचानक से लोडर गाड़ी में आग लग गई। कुछ ही देर में गाड़ी धूध् धूूकर जलने लगी। किसी तरह चालक ने गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई और दमकल को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तकरीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लोडर जलकर खाक हो चुकी थी। वाहन स्वामी संतराम ने बताया कि गाड़ी जलकर खाक हो चुकी है। उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। गाड़ी के आग से जलने की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है।







Leave a comment