जालौन-उरई । जालौन बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या का हृदयगति रुकने के कारण निधन अचानक निधन हो गया । उनके निधन पर नगर के लोगों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जालौन बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शशिलता जाटव निवासी मोहल्ला बापूसाहब को गुरूवार की रात सीने में दर्द हुआ। परिजन जब तक उन्हें अस्पातल लेकर जाते तब तक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर जब नगर के लोगों को हुई तो शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर निरंजनलाल माहेश्वरी, महेश सिंघल, दीपक मित्तल, संजू खत्री, विनय माहेश्वरी, अधिवक्ता उमेश दीक्षित, मनोज गुप्ता आदि ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से मृतात्मा की शांति एवं दुखी परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।








Leave a comment