जालौन-उरई । ग्राम पंचायत में सरकार के तमाम प्रयासों के बाद लोगों को शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पायी है। शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि न मिल पाने के कारण निर्धन शौचालय का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रोत्साहन राशि दिलाये जाने की मांग की है। 

स्वच्छता अभियान के तहत खुले में शौच की आदत छुडाने के लिए सरकार द्वारा लोगों को शौचालय बनाने प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। विकास खंड के ग्राम अकोढ़ी दुबे अभी कुछ ऐसे निर्धन लोग हैं जिन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। प्रोत्साहन राशि न मिलने के कारण ये लोग शौचालय का निर्माण नहीं करा पाये है। जून में सी डी ओ ने चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि दिलाने का आश्वासन दिया था तथा ग्रामीणों से शौचालयों का निर्माण कराने का आव्हान किया था । सी डी ओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को प्रोत्साहन राशि मिलने की उम्मीद जगी थी। ग्रामीण मानवेंद्र सिंह, नन्हे राजा, देवा, कमला देवी बताते हैं कि सी डी ओ के जन चौपाल में निर्देश के बाद भी उन्हें शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पायी है। प्रोत्साहन राशि के अभाव में वह शौचालय का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वह आर्थिक रूप से इतने मजबूत नहीं है कि वह शौचालय बनवा सके। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से प्रोत्साहन राशि दिलाये जाने की मांग की है।

Leave a comment