जालौन-उरई । मटर की फसल में पानी भर देने एवं मना करने पर लड़ाई झगड़ा किए जाने की शिकायत पीड़ित किसान ने कोतवाली में तहरीर देकर की । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है |  

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी विनय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपने खेत में मटर की फसल बोई है। उनके पड़ोसी किसान राहुल ने रंजिश के चलते उनकी मटर की फसल में पानी भर दिया। पानी भरने से उनके खेत में मटर की फसल को नुकसान हुआ है। जब उन्होंने इसकी शिकायत राहुल से की तो उसने गाली, गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू क्र दी है |

Leave a comment