जालौन-उरई । नगर में वर्षों पुराने कूड़ा स्थलों को समाप्त करने पर काम शुरू हो चुका है। शुक्रवार को पानी की टंकी के पीछे से जीवीपी प्वाइंट अभियान की शुरूआत की गई।
स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी सुश्री रविंदर सलूजा ने बताया कि नगर में तीन स्थान ऐसे चिन्हित किए गए हैं जहां सफाई के उपरांत लोग कूड़ा फैलाकर गंदगी कर देते हैं। जीवीपी प्वाइंट अभियान के तहत ऐसे स्थलों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
नगर में ऐसे तीन स्थल चिन्हित किए गए हैं। जिनमें पहला पानी की टंकी के पीछे मोहल्ला काशीनाथ में , दूसरा नगर पालिका स्कूल के सामने मोहल्ला गणेशजी व तीसरा कोतवाली के सामने चिन्हित किया गया है। इन सभी स्थलों को समाप्त किया जा रहा है। जीवीपी प्वाइंट समाप्त करने के अभियान में पहले दिन पानी की टंकी के पीछे अभियान चलाया गया । जिसमें कूड़ा की साफ सफाई की गई। इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए वॉल पेंटिंग भी बनवाई गई। एसबीएम प्रभारी ने बताया कि वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिससे कि लोग दोबारा से समाप्त किए गए जीवीपी प्वाइंट पर गंदगी न फैलाएं। कहा कि नगर को जीवीपी प्वाइंट मुक्त बनाया जा रहा है। इसमें सभी से सहयोग की अपील है।








Leave a comment