उरई। कालपी पुलिस ने गत 30 नवम्बर / 1 दिसम्बर की रात दमदमा मुहल्ले में स्थित कपडे की गोदाम से हुयी चोरी का अनावरण कर 2 लोगों को मय चुराये गये रेडीमेड कपडो के साथ दबोच लिया । उनकी लम्बे समय तक जेल सुनिश्चित करने के लिये उनसे तमंचे की बरामदगी दर्शायी है।
यह जानकारी शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित मीडिया वार्ता में एसपी रविकुमार ने पत्रकारों को दी। ध्यान रहे कि मिर्जामण्डी मोहल्ला निवासी कपडा व्यापारी अखलाक अंसारी ने अपनी गोदाम में हुयी इस चोरी का मुकदमा 1 दिसम्बर को दर्ज कराया था जिसके तत्काल बाद ही पुलिस सक्रिय हो गयी । पकडे गये अभियुक्तों के नाम महबूब आलम निवासी मुहल्ला बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर हाल मुकाम मुहल्ला राजघाट कालपी और सादाब आलम निवासी बाबूपुरवा जनपद कानपुर नगर बताये गये हैं।
इनकी निशानदेही पर चुराये गये माल की पूरी 106 शर्ट बरामद हो गये हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कारतूसों सहित दो तमंचे जप्त किये । गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक उदयवीर सिंह, उपनिरीक्षक सिगदार सिंह, और सिपाही व चालक शामिल हैं।








Leave a comment