समितियों के औचक निरीक्षण में डीएम के सामने उजागर हुयी खाद वितरण में हेरा फेरी , 2 का निलंबन और एआर से जबाब तलब


उरई। जिलाधिकारी चांदनी सिंह के तेजी से एक्शन मोड में काम करने से विभागों में तहलका मच गया है। शुक्रवार को उन्होंने जगनेवा व कुसमरा साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया । खाद वितरण में घपलेबाजी और अन्य कई अनियमितताओं के मददे नजर जिलाधिकारी ने अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं सम्बन्धित समिति सचिव को मौके पर ही निलंबित करने का फरमान सुना दिया ।
जगनेवा में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि यह समिति पिछले 03-04 वर्षो से खोली ही नहीं गयी है। आज भी समिति का कार्यालय बन्द था। जिलाधिकारी ने इसे लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को जमकर फटकार लगायी गयी ।
यहा ग्रामवासियों ने यह भी बताया कि जब कभी एक कर्मचारी समिति कार्यालय पर आता है या उससे फोन से पूंछे जाने पर वह बता देता है कि समिति के पंजीकृत कृषकों को खाद किस ग्राम में और किस समिति पर किस तिथि को उपलब्ध करायी जायेगी। जिलाधिकारी ऐसी मनमानी देखकर दंग रह गयी । उन्होंने फोरन सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियों से स्पष्टीकरण मांगा कि यह बताया जाये कि उक्त समिति के नाम पर जनपद स्तर से किये जा रहे खाद के आवंटन को किस नियम एवं स्थिति के अन्तर्गत जनपद की अन्य समिति को भेजा जाता रहा ।
इसके बाद वे साधन सहकारी समिति कुसमरा पर जा पहुंची जहां सचिव रविन्द्र कुमार ने उन्हें खाद की उपलब्धता का वितरण बताया लेकिन मौके पर भण्डारण कम मिला । सचिव ने सफाई दी कि कृषकों की अधिक भीड होने के कारण समस्त बोरियों का वितरण कर दिया गया है लेकिन खाद वितरण सम्बन्धी अभिलेख वे नहीं दिखा सके । जिलाधिकारी ने सहायक निबंधक को इस संदर्भ में निर्देशित किया कि जिन समितियों पर अधिक भीड हो रही है उन पर न्यायपूर्ण वितरण के लिये पुलिस बल सम्बन्धित थाने से प्राप्त करंे और खाद वितरण की सुचारू व्यवस्था करायें ।

Leave a comment