
उरई। विकास प्राधिकरण द्वारा मिशन स्कूल के सामने बनाये गये भव्य चैराहे का भव्य लोकार्पण शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया । उदघाटन का जलसा भी शानदार स्तर पर किया गया था। चैराहे के पास आकर्षक यातायात बूथ भी स्थापित किया गया है।
इन शाहकारों का फीता जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी , सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा , माधौगढ विधायक मूलचन्द्र निरंजन , जिलाधिकारी चांदनी सिंह , पुलिस अधीक्षक रवि कुमार , नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा और विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने संयुक्त रूप से काटा ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि यह शहर में सुन्दरीकरण और यातायात व्यवस्थित करने की एक जोरदार पहल है। यहां के त्रिभुजाकार चैराहे के अन्दर पौधरोपण किया गया है। इसमें डिजायनदार लाल पत्थर राजस्थान के कारीगरों से लगवाये गये हैं जिसके कारण यहां अलग ही नजारा नजर आने लगा है। साथ ही सडक के किनारे आदर्श यातायात बूथ की व्यवस्था की गयी है। क्योंकि यहां जाम की भीषण समस्या रहती है जिसकेा रोकने के लिये स्थाई रूप से दिनभर यातायात पुलिस का बडा दस्ता यहां सक्रिय रहता है। इस जगह दोनो ओर सडक चैडीकरण भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी चैराहों का सुन्दरीकरण इसी तरह किया जायेगा और मुख्य सडकों का चैडीकरण भी होगा।
इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट कुवंर वीरेन्द्र कुमार मौर्य , वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी , परियोजना निदेशक शिवाकान्त द्विवेदी , उरई नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विमलापति मौजूद रहे।








Leave a comment