जालौन-उरई। परिजन रिश्तेदारों के यहां विवाह समारोह में गये थे कि रात में सूने घर में आग धधक उठी। देखते ही देखते आग ने प्रचण्ड रूप धारण कर लिया जिससे घर में रख्खा गृहस्थी का सामान, अनाज और इलैक्ट्रिोनिक उपकरण आदि जलकर स्वाहा हो गये ।
ग्राम सिकरी राजा में प्रदीप अहिरवार शनिवार को पूरा परिवार लेकर रिश्तेदारी में एक विवाह समारोह में शामिल होने चले गये थे। रात में उनके घर में आग धधक उठी । जब आग ने प्रचण्ड रूप धारण कर लिया तो इस कदर धुआं उठा कि आस पास के घरों के लोगों की नींद खुल गयी। घबराकर उन्होंने आग बुझाने की कोशिशे शुरू की। दो घण्टे की मशक्कत के साथ जब तक आग पर काबू हुआ तब तक घर का पूरा सामान खाक हो चुका था।
प्रदीप मजदूरी करके परिवार का खर्चा चलाता है। आग से हुये नुकसान के कारण उसके सामने आगे घर चलाने का संकट खडा हो गया है। प्रधान ने तहसीलदार को आग से प्रदीप को हुये नुकसान की जानकारी दे दी है।







Leave a comment