बांदा। बुन्देली प्रकृति पर्यटन समिति लोक भारती के तत्वावधान में नगर के ऐतिहासिक शंकर सरोवर नबाव टैंक को स्वच्छ बनाने का बीडा उठाया गया है। इस उद्देश्य के लिये चलाये जाने वाले श्रमदान के संचालन हेतु जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू के संयोजन में प्रमुख समाज सेवी विभूतियों और कार्यकर्ताओं को जोडा गया है।
इसके लिये बाकायदा बैठक आयोजित हुयी जिसमें जलपुरूष जल नीति आयोग के सदस्य उमाशंकर पाण्डेय , वरिष्ठ पत्रकार और बुन्देली प्रकृति पर्यटन समिति के सदस्य अनिल शर्मा , अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिन्हा , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज , अशोक अवस्थी , मनोज जैन , कमलेश सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी , रामप्रसाद सोनी, निखिल सक्सेना , रोहन सिन्हा, सहसंयोजक दीनदयाल सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान यह तय किया गया कि प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शंकर सरोवर नबाव टैंक पर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। उपस्थित लोगोें ने इसमें पूरी सहभागिता का भरोसा दिलाया ।








Leave a comment