उरई। प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष तुफैल अहमद खांन ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुये भाजपा के साथ साथ सपा, बसपा पर भी जोरदार हमला बोला । इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में मुहम्मद युनुस शेख का परिचय कराया ।
उन्होंने मीडिया के बीच कहा कि पार्टी ने उनकों नगर निकाय चुनाव के लिये मण्डल प्रभारी किया है। इस दायित्व के तहत सभी जनपदों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके उन्हें वार्ड , नगर निकाय अध्यक्ष पद और झांसी के मेयर के लिये उम्मीदवार प्रस्तावित करना है। उन्होंने नगर निकाय चुनावों में अपनी पार्टी की भारी जीत का दावा किया ।
अल्पसंख्यकों के बारे में कांग्रेस की नीति को लेकर पूंछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने सर्व समाज के साथ अल्पसंख्यकों के लिये भी किसी अन्य पार्टी की तुलना में अधिक संघर्ष किया है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया , जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सोनकर , अफसर अंसारी , अल्ताफ मंसूरी , नूर मुहम्मद शेख , अयूब अंसारी , हाजी ख्वाजा बख्श मंसूरी , आलमगीर , राजेश बुधौलिया , इरफान मंसूरी , नजाकत अली , जाहिर बेग , तालिब हुसैन , मैराज हुसैन , जमील जहूर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।








Leave a comment