जाति प्रेम ले ढूबा रेंढर थानाध्यक्ष अशोक कुशवाहा को , एसपी ने दिखाया लाइन का रास्ता


उरई। रेंढर के थानाध्यक्ष को जातीय अनुराग महंगा पड गया । क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने भी शिकायत की थी कि थानाध्यक्ष की कार्यशैली में भी जाति प्रेम सिर चढकर बोलता है। आखिरकार काफी मौका देने के बाद न सुधरने पर पुलिस अधीक्षक रविकुमार ने सोमवार को जारी स्थानान्तरण सूची में रेंढर के थानाध्यक्ष अशोक कुशवाहा को लाइन का रास्ता दिखा दिया । अभी उनके स्थान पर किसी नये थानाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गयी ।
      स्थानान्तरण सूची में 26 दरोगाओं और थोक में आरक्षियों के नाम शामिल हैं। अन्य चर्चित नामों में कालपी में चौकी टरननगंज के प्रभारी हरीराम को वापस उरई लाकर जेल चौकी का प्रभारी बना दिया । कुठौन्द थाने की कंझारी चौकी से उबारकर लालबहादुर यादव कोंच कोतवाली के सुरई चौकी के प्रभारी बना दिये गये।
        जालौन की कस्बा चौकी का प्रभार अतुल कुमार राजपूत को मिल गया अभी तक वे रामपुरा थाने की ऊमरी चौकी की बागडोर सम्भाले हुये थे। कोतवाली जालौन उपनिरीक्षक महादेव यादव चौकी ऊमरी के नये प्रभारी नियुक्त किये गये है। कोतवाली उरई की मण्डी चौकी के चर्चित प्रभारी उदयपाल सिंह कंझारी चौकी में पदस्थ किये गये हैं।
      कोंच कोतवाली से आनन्द कुमार सिंह को पुनः जालौन कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। कोंच की सुरई चौकी के वर्तमान प्रभारी कमल किशोर को रिजर्व पूल में भेज दिया गया है। सुशील पारासर थाना रामपुरा से थाना कैलिया सोनू श्रीवास्तव थाना माधौगढ से थाना कैलिया अभिषेक सिंह थाना कैलिया से थाना माधौगढ, उरई कोतवाली की मेडीकल चौकी के इंचार्ज संजीव कुमार कटियार थाना सिरसाकलार , महिला थाना में पदस्थ मदन पाल थाना कालपी , जालौन कोतवाली की कस्बा चौकी के इंचार्ज नरेन्द्र कुमार मिश्रा महिला थाना , अनिल कुमार कोतवाली जालौन से थाना आटा स्थानान्तरित किये गये है। थाना सिरसा कलार के आशीष कुमार त्रिवेदी और विजय कुमार द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। थाना एट के राजेश सिंह यादव को कैलिया थाने की जगनपुरा चौकी सौंपी गयी है। थाना एट से ही मसूर अंसारी को कोंच की सागर चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। चुर्खी थाने के वृषभान सिंह भी लाइन हाजिर कर दिये गये है। सुरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से एनएएफआईएस कार्यालय में , शिशुपाल सिंह को थाना रेंढर से पुलिस लाइन , राजेन्द्र पाण्डेय को पुलिस लाइन से थाना रेंढर रमाकान्त को पुलिस लाइन से थाना चुर्खी भेजा गया है। रिजर्व पूल के सुनील  कुमार सिंह अब उरई कोतवाली के मण्डी चौकी के इंचार्ज होगें। यातायात पुलिस के सम्बद्ध सशस्त्र पुलिस बल के उपनिरीक्षक रामप्रसाद राव को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Leave a comment