उरई। डकोर थाने के चिल्ली गांव से गत बुधवार से घर से अचानक लापता हुये युवक का आज तक सुराग नहीं लग पाया है। परिवार वालों ने अगले ही दिन डकोर थाने को सूचित कर दिया था लेकिन पुलिस भी काफी हाथ पैर मारने के बाबजूद अभी तक उसका कोई पता नहीं लगा पायी है।
उक्त गांव का मनोज कुमार पुत्र स्व0 माताप्रसाद अहिरवार उम्र 23 वर्ष गत 30 नवम्बर को शाम 5 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह दुकान से जरूरी सामान लेने जा रहा है लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटा तो घर वाले परेशान हुये । पहले उन्होंने स्वयं मनोज का पता लगाने की कोशिश की । कामयाबी न मिलने पर अगले दिन 1 दिसम्बर को डकोर थाने में गुमशुदगी की इत्तला कर दी । हालांकि प्रभारी निरीक्षक समीर सिंह और उप निरीक्षक हरीकृष्ण इस मामले में बेहद संवेदनशीलता दिखा रहे है। लेकिन इतने दिनों बाद भी उनके हाथ खाली हैं।
उसके हुलिया के बारे में बताया गया है कि मनोज गोल चेहरे का गोरे रंग का युवक है। हल्के बाल रखता है और छोटा पहनावा पसन्द है घटना के दिन खाकी कलर की जैकिट जीन्स , नीली हाफ टीशर्ट और कोलम्बस काला जूता पहने था ।








Leave a comment