उरई। जिले में अलग अलग स्थानों पर आत्म हत्या के तीन मामले विदित हुये हैं । पहली घटना में विवाहित युवती ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । घर के लोग आत्म हत्या का कारण नहीं बता पा रहे है। मायके वालों को सूचना दे दी गयी है। पुलिस कोई कदम उठाने के लिये उनकी प्रतिक्रिया का इन्तजार कर रही है।
घटना कोटरा थाने के ऐंधा गांव की है। मजदूरी करने वाले विनोद वर्मा की 26 वर्षीय पत्नी मोहिनी ने रविवार की दोपहर कमरे के अन्दर फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली । उसके तीन साल का एक बेटा भी है जिसका मोंह भी उसके आत्मघाती इरादे को नहीं रोक पाया। उसके द्वारा ऐसा कदम उठाने की वजह पूंछने पर पति विनोद कुछ भी बता नहीं पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक केपी सरोज ने कहा कि अगर मायके वालों से कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी।
उधर शहर के उमरारखेरा मुहल्ले में शनिवार की रात 30 वर्षीय सौरभ अहिरवार ने उस समय घर में पत्नी की साडी को फांसी बनाकर अपनी दम घोंट ली जब पत्नी मायके गयी थी । बताया गया है कि उसकी पत्नी नीलम छोटे बच्चे को लेकर गृह कलह की वजह से एक हफ्ते पहले ही मांयके चली गयी थी और वापस नहीं आ रही थी जिससे वह अवसाद में पहुंच गया था ।
आत्म हत्या की एक अन्य घटना में अविवाहित अधेड ने भी अज्ञात वजह से फांसी लगाकर जान दे दी । मृतक कमलेश दुबे 58 वर्ष मूल रूप से एट थाने के धगुंवा कला गांव का रहने वाला था लेकिन पिछले कुछ वर्षो से शहर के मुहल्ला उमरारखेरा में एक गेस्ट हाऊस में काम करता था और वहीं रहता था।







Leave a comment