उरई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी के पिता प्रेमशंकर चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद देहावसान हो गया । उनकी आयु लगभग 85 वर्ष थी ।
प्रेमशंकर चौधरी जिले के बडे राजनीतिक परिवार से होने के बाबजूद स्वयं राजनीति से विरत रहे। उनके ताऊ लोटनराम चौधरी , पिता लच्छीराम चौधरी और चचेरे भाई रामसेवक चौधरी सांसद रहे थे। बेटा विजय चौधरी के अलावा पत्नी गिरजादेवी भी नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी है। फिर भी दिवंगत प्रेमशंकर चौधरी ने कभी राजनीति में दिलचस्पी नहीं दिखाई ।
बताया गया है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पडा । परिजन आनन फानन नगर के ही एक अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां देखने के बाद डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया ।
यह खबर फैलते ही विजय चौधरी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया जिनमें राजनीतिक , सामाजिक लोग और उनसे जुडे तमाम लोगों की भीड उमडने लगी








Leave a comment