परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब अम्बेडकर का भावभींना पुण्य स्मरण


उरई। बाबा साहब अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके भाव भीनें पुन्य स्मरण के लिये बहुजन नायक जन्मोत्सव संयुक्त समिति और अन्य सहयोगी बहुजन संगठनों ने मंगलवार को शहर में उत्साह पूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये।
        इसके तहत अम्बेडकर चैराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर सामूहिक माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन किया गया ।  इसके उपरांत प्रतिमा स्थल पर ही आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन संघर्ष , कृतित्व और शोषित पीडितों के लिये उनके द्वारा दिये गये योगदान पर विचार प्रकट किये गये।
       तदोपरांत समस्त बहुजन अम्बेडकराइट साथियों ने अम्बेडकर चैराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष सैकडो दीये जलाकर उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से हरीशंकर याज्ञिक , लायक सिह , सुन्दर सिंह शास्त्री प्रमोद वर्मा , शत्रुघन राजपूत , सुशील राजपूत , किशन बाबू , राजेन्द्र सिंह , रमाकान्त दोहरे , अजय श्रीवास , मुन्नेश दोहरे , प्रवेन्द्र पाल सिंह , पुनीत भारती, विनोद श्रीवास , सुरेश गौतम एडवोकेट जय प्रकाश जिलाध्यक्ष जीएस फोर , पूरन सिंह राहिया , मंजू नेता , विनय गौतम , मिथुन कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a comment