उरई। 4 दिसम्बर की रात कुठौन्द के माधौगढ तिराहे से गुटखा , बीडी, सिगरेट आदि सामान बेचने वाले दुकानदार की गुमटी तोडकर हुयी चोरी का एक महीने बाद पर्दाफाश कर दिया गया है। इसमें लगभग 12 हजार रूपये का पूरा सामान और 2300 रूपये मिलाकर चोरी गया सारा माल बरामद हो गया ।
पुलिस अधीक्षक रविकुमार ने इसकी जानकारी पुलिस कार्यालय में मीडिया को देते हुये आरोपित का नाम रविन्द्र कुमार बताया जो कोतवाली जालौन के मोहनपुरा कुदारी गांव का निवासी है। उन्होने कहा कि वारदात का खुलासा हो जाने और चोरी लूट जैसी घटना का पूरा माल बरामद कर लिये जाने से जनता का पुलिस में भरोसा बरकरार रहता है।
उन्होंने उक्त चोरी का पता लगाने में की गयी मेहनत के लिये कुठौन्द के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी की सराहना की । कथित चोर की गिरफ्तारी में उनके सहयोगी उप निरीक्षक रिंकू चैधरी , आरक्षी धीरज कुमार, और आरक्षी चालक शैलेन्द्र सिंह को भी सराहना मिली ।








Leave a comment