उरई। गहोई महिला मण्डल के तत्वावधान में तुलसीधाम के समीप ग्रन्थ फिजियोथेरेपी सेन्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से लगाया जायेगा।
यह जानकारी देती हुयी गहोई महिला मण्डल की अध्यक्ष सुविध इटौरिया, महामंत्री अलका कठिल और कोषाध्यक्ष सुधा रखौलिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शिविर में न्यूरो आर्थो एवं फिजियोथेरेपी के लिये झांसी मेडीकल काॅलेज से एसोसियेट प्रोफेसर डा0 अरविन्द कनकने, न्यूरोलोजी के विभागाध्यक्ष डा0 पारस गुप्ता और योग स्पेशलिस्ट डा0 पारूल सिंघल मरीजों का निःशुल्क परीक्षण करेगें। शिविर में हडडी और कमर में दर्द , गर्दन दर्द , स्लिपडिक्स , मिर्गी , लकवा, सियाटिका , सरदर्द , माइग्रेन, स्ट्रोक , घुटनों में दर्द , गठिया बात आदि बीमारियों से छुटकारे में शिविर में मिलने वाले परामर्श से बेहद लाभ मिलेगा।
महिला मण्डल से मालती मिसुरहा , ऊषा खेरा, वंदना पहारिया, ममता दोहरया पत्रकार वार्ता में उपस्थिति रही । कहा गया कि शिविर की जानकारी के लिये मोबाइल नम्बर 9682801860, 98399457011, 7752999966पर सम्पर्क किया जा सकता है।








Leave a comment