Jalaun Times6:34 PM (4 hours ago)
to me


उरई। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे पर बुधवार को एक घायल  युवक पडा मिलने से सनसनी फैल गयी । उसका जबडा गायब था और स्थिति नाजुक थी ।
     खबर पर अस्पताल पहुंची डकोर पुलिस ने उसे उपचार के लिये पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी स्थिति देख जब वहां के डाक्टरों ने हाथ खडे कर दिये तो उसे मेडीकल काॅलेज झांसी ले जाया गया ।
     युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष होने का अनुमान है। दूसरी ओर कतिपय सूत्रों ने बताया कि युवक ट्रक ड्राईवर है। सम्भावना बतायी जा रही है कि उसे गोली मारी गयी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने भी एक्सप्रेस वे पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस वस्तुस्थिति की जानकारी करने के लिये पसीना बहाने में जुटी है ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

Leave a comment